Entertainment

Mithun Chakraborty: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मिथुन चक्रवर्ती, जल्द ही फिल्म की शूटिंग फिर से करेंगे शुरू

Mithun Chakraborty Discharged : सोमवार दोपहर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ((Mithun Chakraborty) )अस्पताल से घर आ गए है। बता दें की 10 फरवरी को अभिनेता को सीने में तेज दर्द के कारण अस्पताल भर्ती कराया था।

कोलकाता के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर बताया की उन्हें ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident स्ट्रोक आया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनता ने बताया की वो अब पूरी तरह से स्वस्थ है। जल्द ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

mithun-chakraborty

Mithun Chakraborty अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज अभिनेता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है। अस्पताल से छूट मिलने के बाद अभिनेता ने मीडिया को अपना हेल्थ अपडेट डेट दिया। उन्होंने बताया की अब कोई समस्या नहीं है। वो बिलकुल ठीक है। खान पान में नियंत्रण रखना होगा। जल्द ही वो काम पर वापस लौटेंगे।

पीएम मोदी ने अभिनेता को लगाई डांट

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया की रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था। जिसमें मोदी ने अभिनेता को हेल्थ का ख्याल न रखने के लिए डांट भी लगाई। इसके अलावा बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने अभिनेता से अस्पताल में मुलाकात भी की।

बता दें की अभिनेता मिथुन दा को हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अभिनेता ने लगभग 350 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने hindi के साथ-साथ बंगाली, तमिल, उड़िया, भोजपुरी भाषा में फिल्में की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें