देहरादून: कश्मीर के कुलगाम से लापता सेना के जवान राजेंद्र सिंह का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सेना की मानें तो काफी खोज के बावजूद उनका कहीं पता नहीं लगा पाया है। उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वह एक महीने से भूखी-प्यासी पति का इंतजार कर रही हैं।
11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार राजेंद्र सिंह आठ जनवरी को कश्मीर में आए बर्फीले तूफान के दौरान लापता हो गए थे। तभी से उनके परिजन पल-पल उनकी कुशलता की सूचना का इंतजार कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने से उनका धैर्य भी जवाब देने लगा है। एक महीने से गुमसुम राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।