Haridwar NewsBig News

बाइक सवार बदमाशों का आतंक, दो महिलाओं से लूटा बैग और मोबाइल, CCTV में कैद हुई वारदात

रुड़की में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर शहर में दहशत फैला दी. लुटेरों ने अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं को निशाना बनाया और उनसे मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए.

दो महिलाओं से लूटा बैग और मोबाइल

दोनों घटनाएं गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की हैं. बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को अलग-अलग जगह पर झपट्टा मारकर उनका मोबाइल और पर्स छीन कर फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार हैं, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें