Dehradun NewsHighlight

बदमाशों ने मंदिर में किया हाथ साफ, सरिये से ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ऋषिकेश में स्थित श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पास स्थित साई मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

बदमाशों ने मंदिर में किया हाथ साफ

घटना बुधवार देर रात की है. मंदिर के पुजारी ने पुलिस को मामले की शिकायत की थी. पुजारी रामचंद मुल्तानी ने बताया कि चोरों ने मंदिर में लगा एक बड़ा घंटा और दान पात्र चोरी कर लिया है. मंदिर में रखी चाबियां भी चोर अपने साथ चोरी कर ले गए हैं. इसके साथ ही आरोपियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं. चोरी की घटना का उन्हें आज सुबह ही पता चला.

आरोपियों की तलाश जारी

तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि साईं मंदिर में चोरी होने की तहरीर मिली है. मामले की जांच जारी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें घटना के बाद से आसपास के लोगों में आक्रोश है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें