Dehradun NewsBig News

बदमाशों के हौसले बुलंद : घर के बाहर खड़े युवक पर झोंका फायर, आरोपी फरार

राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

घर के बाहर खड़े युवक पर झोंका फायर

घटना शनिवार शाम करीब चार बजे के आसपास की बताई जा रही है. पटेलनगर क्षेत्र के बंजारावाला में दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े मोहिम (25) पर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें