Dehradun NewsHighlight

गुरुद्वारे के दानपात्र से नगदी चोरी कर ले गया था बदमाश, पुलिस ने किया अरेस्ट

देहरादून पुलिस ने गुरुद्वारे के दानपात्र से नगदी चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 5 हजार 140 रुपए भी बरामद कर लिए हैं.

बदमाश ने डाला गुरुद्वारे में डाका

पुलिस ने अनुसार मामले को लेकर गुरुद्वारा साहिब के महासचिव प्रवीन सिंह पुत्र स्व जीवन सिह निवासी सांई बाबा एन्क्लेव, देहराखास ने लिखित तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि तीन फरवरी को देहराखास में स्थित गुरुद्वारे के दान पात्र से किसी अज्ञात चोर ने दान के पैसे चोरी कर लिये हैं. तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट

पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वेद सिटी सिंगल मंडी जाने वाले मार्ग से घटना में शामिल आरोपी साहिल पुत्र यासीन निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लुटे हुए पैसे बरामद किए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बेरोजगार है और उसे नशे की लत है. उसने नशे की लत को पूरा करने के लिए गुरूद्वारे में चोरी की थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें