Dehradun NewsBig News

7 महीने की गर्भवती निकली नाबालिग, तबियत बिगड़ने पर हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड की शांत वादियों से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. देहरादून में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की अचानक तबियत बिगड़ी. अस्पताल ले जाने पर पता चला कि किशोरी सात महीने की गर्भवती है.

बच्ची की तबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

महिला ने देहरादून के गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र में 26 मई को तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी ने पेट दर्द होने की शिकायत की थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची सात महीने की गर्भवती है. ये सुन उनके होश उड़ गए.

बहला-फुसलाकर बनाए संबंध

बच्ची से जब इस बारे में बात की तो उसने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चमोली जिले के पल्ला गांव निवासी मोहित नाम के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. उसकी गर्भावस्था के लिए भी वही जिम्मेदार है.

दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

मामले में थाना गढ़ी कैंट देहरादून में तत्काल जीरो एफआईआर दर्ज की गई. चूंकि आरोपी मोहित और घटना का संभावित क्षेत्र जोशीमठ और चमोली के अंतर्गत आता था. इसलिए 27 मई को यह जीरो एफआईआर ऑनलाइन जोशीमठ को स्थानांतरित की गई. पुलिस ने आरोपी को बीते बुधवार को उसके घर से अरेस्ट कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें