नाबालिग से गैंगरेप: चलती कार में पिलाई शराब, बारी-बारी लूटी आबरू

नैनीताल से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वो कार में बरामद कर ली है जिसमें नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया था।
चलती कार में किशोरी के साथ गैंगरेप
घटना 24 फरवरी की देर शाम की है। मामले को लेकर सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से समान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इस दौरान पास के रहने वाले दो युवकों ने किशोरी को बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया और हैड़ाखान रोड की ओर ले गए। जहां जंगल किनारे दोनों युवकों ने कार में किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद किशोरी को छोड़ा घर
घटना के बाद दोनों युवकों ने किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को बताया इसके बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जहां पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिला के साथ गैंगरेप, देवर के सामने उसके दोस्तों ने की दरिंदगी
दोनों आरोपियों को भेजा जेल
पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के दनिया के रहने वाले हैं। आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास ही किराए में रहते हैं।