Haridwar NewsHighlight

रेलवे लाइन पर रील बना रहा था किशोर, करंट लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप

हरिद्वार के देवबंद में रेलवे लाइन पर रील बनाने के दौरान एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक किशोर के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

रेलवे लाइन पर रील बनाने के दौरान किशोर को लगा करंट

घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार आलमपुर निवासी 15 साल का किशोर अपने साथिओं के साथ गांव के पास से जुजर रही रेलवे लाइन के पास खड़ा होकर रील बना रहा था. इस दौरान किशोर का हाथ पास में मौजूद खंबे से छू गया. झटका लगने से नाबालिग घायल हो गया. नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी.

उपचार के दौरान किशोर ने तोड़ा दम

आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने किशोर की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मंगलवार की किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई. किशोर के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद से किशोर के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें