Udham Singh Nagar NewsHighlight

शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, नाबालिग के हाथों में दिखा तमंचा

ऊधम सिंह नगर जिले से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आई है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी में एक नाबालिग हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादी में हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है नाबालिग

वायरल वीडियो में गदरपुर तहसील के चकरपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवक और नाबालिग बच्चे खुलेआम हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह घटना थाना गदरपुर क्षेत्र की मेहतोष चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हुई, लेकिन चौकी पुलिस इस मामले से पूरी तरह अनजान बनी रही। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चों के हाथ में तमंचा है और उनके परिवार के सदस्य खुद उन्हें हथियार भरना, मैगज़ीन डालना और फायर करना सिखा रहे हैं।

हरकत में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस हरकत में आ गई है। मेहतोष चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। ज्ञात हो कि ऊधम सिंह नगर में शादी के सीजन के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पहली बार ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें परिवार के लोग ही नाबालिग बच्चों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते दिखाई दे रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें