Uttarakhandhighlight

मंत्री रेखा आर्या ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और उत्पल कुमार से मुलाकात, अहम विषयों पर हुई चर्चा

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा महासचिव से अहम विषयों पर चर्चा की.

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि संसद परिसर में हुई मुलाकात में समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई. इस शिष्टाचार भेंट में उत्तराखंड में सरकार द्वारा चलाई जा रही कई जनहित की योजनाओं पर मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी.

मंत्री ने संसद परिसर में लोकसभा महासचिव और पूर्व में उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे उत्पल कुमार सिंह से भी मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने उनका कुशल क्षेम जाना. पूर्व सीएस उत्पल कुमार ने मंत्री को संविधान की मूल प्रति और उसका कैलेंडर भेंट किया.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button