Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा में मंत्री रेखा आर्या, गांवों में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल सहित आसपास के गांवों में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं ।

मंत्री ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने पीपलटाना, मकणों, मंगचौड़ा, बबूरखोला, मछलिया और तुस्यारी गांवों में सड़क निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, पेयजल सुधार, मंदिर निर्माण व सौंदर्यीकरण समेत कई योजनाओं के लिए विधायक निधि से लाखों रुपए आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं, इसलिए जरूरतमंद परिवार ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन भेजें।

मंत्री ने की सीसी रोड बनाने की घोषणा

पीपलटाना और मकणों में दो-दो अलग-अलग सीसी रोड बनाने व 10-10 सोलर लाइट लगाने की घोषणा की गई है। मंगचौड़ा गांव के लिए पेयजल व्यवस्था सुधार में 4 लाख, दो सड़क बनाने के लिए कुल 4.5 लाख और 21 सोलर लाइट की घोषणा की गई। बबूरखोला में भगवती मंदिर की छत के लिए 2 लाख रुपए और 10 सोलर लाइट, तथा मछलिया गांव में 10 सोलर लाइट मंजूर की गई। तुस्यारी के दो मंदिरों के निर्माण कार्य हेतु 3.5 लाख रुपए और राजकीय इंटर कॉलेज का रास्ता बनाने हेतु जिला पंचायत से 3 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

महिलाओं के रोजगार पर किया जायेगा प्रस्ताव तैयार

मंत्री ने महिलाओं से डेयरी और पशुपालन में रोजगार की पहल के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने का आग्रह किया, ताकि सरकारी मदद उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने विद्यालयों में खेल मैदान निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता एवं आवश्यक दस्तावेज मिलने पर खेल विभाग से बेहतर खेल सुविधाएं दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें