National

Mid Day Meal खाने में निकला सांप!, 150 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Mid Day Meal Saharsa News: अमुमन आपने मिड-डे मीड में मिलावट या फिर सड़े हुए खाने की खबरें तो सुनी ही होंगी। इसी से जुड़ा एक मामला बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रहा है। यहां मिड डे मील खाने से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। अलग-अलग स्कूलों में दिन का खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद स्कूलों और अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर है कि करीब 150 से ज्यादा बच्चें अस्पताल में भर्ती है।

मिड-डे मील के खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार Mid Day Meal Saharsa News

दरअसल ये पूरा मामला सौरबाजार प्रखंड के पूर्वी सहुरिया स्थित कन्या मध्य विद्यालय मूर्चा स्कूल का है। यहां यहां मिड डे मील (Bihar school news) खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चें बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगी। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। तो वहीं महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलुआहा में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां भी खाना खाने के बाद बच्चे बेहोश हो गए। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

मिड-डे मील के खाने में निकला सांप!

मिड-डे मील में कथित रूप से सांप का बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसी खाने को खाने के बाद करीब ढाई सौ से अधिक छात्र अचानक बीमार पड़ गए। सदर अस्पताल में 115 छात्र-छात्राओं को भर्ती करवाया गया। राहत की बात ये है कि ज्यादातर बच्चे खतरे से बाहर है।

मामले की जांच की जा रही

परिवार वालों का कहना है कि मिड डे मील के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजन की गुणवत्ता और सप्लाई की भी जांच हो रही है। जिससे बीमारी की असल वजह का पता लग सके।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें