Dehradun News

देहरादून में ‘मेरी योजना’ सेमिनार आयोजित, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में “मेरी योजना” पुस्तकों एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली मौजूद रहे।

सेमिनार में दी राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

सेमिनार में छात्रों को रोजगार, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति और कौशल विकास से संबंधित उन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई जो राज्य सरकार और भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विधायक ने की मेरी योजना पुस्तकों की सराहना

चमोली ने कार्यक्रम में ‘मेरी योजना’ पुस्तकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम केवल विश्वविद्यालयों तक सीमित न रहकर राज्य के सभी विधायकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रासरूट स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी आयोजित किए जाने चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें