highlightUttarakhand

प्रदेश में चढ़ेगा पारा, गर्मी झेलने को हो जाए तैयार, ऐसा रहने वाला है मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम अब परेशान कर सकता है। मैदानी जनपदों में तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है।

मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा

बता दें पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले तीन- चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान है तो वहीं पर्वतीय इलाकों में भी दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

देहरादून और पंतनगर में सबसे ज्यादा तापमान चढ़ने की संभावना

वहीं देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पढ़ सकता है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button