UttarakhandHighlight

पीएम मोदी के mann ki baat कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र, कैबिनेट मंत्री ने सुना 122वां संस्करण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ (mann ki baat) का 122वें संस्करण को अपने कैंप कार्यालय में सुना. इस दौरान मंत्री के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

पीएम ने mann ki baat में किया उत्तराखंड का जिक्र

मन की बात में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में सेनाओं के पराक्रम, मधुमक्खी पालन, शेरों की बढ़ती आबादी, ड्रोन दीदी योजना, योग दिवस की तैयारियों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए. साथ ही पीएम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जीवन जोशी की ‘बगेट’ कला का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसमें वह चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाते हैं.

Pm modi man ki baat
जीवन जोशी

कैबिनेट मंत्री ने की सराहना

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी इस माध्यम से न केवल शहद उत्पादन, वन्यजीव संरक्षण और कागज की रिसाइक्लिंग जैसे विषयों पर जन जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम आज देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें