HighlightDehradun News

बजट सत्र की तैयारियां को लेकर बैठक शुरू, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हो रही चर्चा

राजधानी देहरादून में 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियां सको लेकर अहम बैठक शुरू हो गई है. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने की. जिसमें सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई.

बजट सत्र की तैयारियां को लेकर बैठक शुरू

बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह समेत बड़े आला अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया.

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हो रही चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. बजट सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बता दें 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच बजट सत्र आयोजित होगा. 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें