UttarakhandBig NewsChampawat

पिथौरागढ़ जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी, एक की मौत आठ घायल

चंपावत में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स बनबसा में स्ट्रांग फार्म के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए।

स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में मैक्स हुई अनियंत्रित

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में मैक्स अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। हादसे में नंदराम (45) पुत्र प्रताप राम घरघाट वार्ड धारचूला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों का विवरण

घायल व्यक्तियों की पहचान योगेश तिवारी, बबलू, मंजू तिवारी, सुरेंद्र सिंह, जयंती देवी, कैलाश, लक्ष्मी देवी और आजाद के रूप में हुई है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button