HighlightDehradun News

उत्तराखंड से चार दिवसीय भ्रमण के बाद लौटे मॉरीशस के PM, सीएम धामी ने की मुलाकात

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नविन रामगुलाम चार दिन के भ्रमण के बाद वापस लौट गए हैं। लौटने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात की।

उत्तराखंड से चार दिवसीय भ्रमण के बाद लौटे मॉरीशस के PM

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नविन रामगुलाम चार दिन उत्तराखंड के भ्रमण के बाद वापस लौट गए हैं। लौटते समय सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की और उन्हें चारधाम का प्रसाद और प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद भेंट किए।

PM रामगुलाम ने की उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना

प्रधानमंत्री डॉ नविन रामगुलाम ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना की साथ ही। सरकार का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिकमजबूत बनाएगी।

ये भी पढ़ें: पहली बार उत्तराखंड आएंगे मॉरीशस के PM!, इस दिन करेंगे देहरादून का भ्रमण

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें