Big NewsNational

मौत का मंजर!, घने कोहरे में एक के बाद एक 7 बसों में जोरदार टक्कर, लगी आग, 4 शव बरामद, मचा हड़कंप

आज मंगलवार की तड़के उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर सुबह चार बजे घने कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ में तो आग लग गई। इस हादसे में अभी तक फिलहाल चार शव बरामद कर लिए गए है। तो वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

मौत का मंजर!, घने कोहरे में एक के बाद एक 7 बसों में जोरदार टक्कर

दरअसल ये हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। कहा जा रहा है कि कोहरा काफी घना था। जिसके चलते सात बसें आपस में टकरा गईं और इनमें आग लग गई। हालांकि ये आग कैसे लगी इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बस में कई लोग सवार थे। एक चश्मदीद ने बताया कि जब टक्कर हुई वो बस में सो रहा था। टक्कर के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा?

बताते चलें कि ये सात बसों में एक रोजवेज की बस और बाकी स्लीपर बसें थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

4 शव बरामद, 25 घायल

मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन छोटी गाड़ियों में टक्कर हुई। अब तक चार लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। तो वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें