Highlight : मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां, खाई में गिरी कार, पिता समेत दो की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां, खाई में गिरी कार, पिता समेत दो की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ACCIDENT

बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई। कार खाई में जा गिरि। वहीं दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की यह दु:खद घटना  रात पाटी के रैंगलबैंड के पास हुई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की जानकारी 8 घंटे बाद मिल सकी।

ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन बुधवार को था। जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार से मूलाकोट गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह ने होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह फोन कर घटना की सूचना पत्नी को दी। तभी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Share This Article