Dehradun : कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए शहीद, योद्धाओं को दी गई श्रद्धांजलि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए शहीद, योद्धाओं को दी गई श्रद्धांजलि

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून: पूरा देश में आज कारगिल विजय के रूप विजय दिवस मनाया गया जिसमें उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी कारगिल युद्ध के दौरान गंवाई दी,उत्तराखंड के जवानों का भी इस विजय में बड़ा योगदान रहा है।

पूरे देश के साथ आज उत्तराखंड में भी विजय दिवस मनाया गया, जिसमें उन जवानों को याद किया गया। जिन्होंने अपनी शहादत कारगिल युद्ध में देश के लिए दी थीं। युद्ध में 526 जवानों ने अपनी शहादत इस युद्ध के दौरान दी थी। जिन्हें आज नम आंखों से पूरे देश ने याद किया। उत्तराखंड के भी 75 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी पार्क में शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद परिजनों को सम्मानित किया। वहीं, सौनिकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो बड़ी घोषणा की। पहली घोषणा सौनिकों और पूर्व सौनिकों की समस्या के निराकरण के लिए अपर मुख्य सचिव के स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। दूसरी यह कि पूर्व सैनिकों को एक कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके तहत वो सीधे सचिवालय में प्रवेश कर सकेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से की गई घोषणा से पूर्व सैनिक भी खुश नजर आ रहे है। पूर्व लेफ्टिनेंट जरनल ओपी कौशिक का कहना है कि मुख्यमंत्री के द्वारा की गई दोनों घोषणाएं सौनिकों के लिए बड़ा सम्मान है।

Share This Article