‘शादी कोई इमरजेंसी नहीं, काम पर आओ…’, कर्मचारी ने पूछा, जिंदगी कब जिएं- Reddit Post Viral

Employee Reddit Post Viral: आज के समय में वर्क लाइफ बैलेंस सबसे बड़ी परेशानी बन रही है। खासतौर पर कॉर्पोरेट मजदूर यानी कॉर्पोरेट और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए ये चुनौती बन चुकी है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने एक बार फिर से बर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छेड़ दी है।
Reddit पर एक कर्मचारी का पोस्ट वायरल
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक कर्मचारी ने अपने दर्द को बयां किया है। पोस्ट @r/developersIndia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें कर्मचारी ने बताया कि उसकी सगाई और शादी से कुछ ही समय पहले उसे एक बेहद तनावपूर्ण प्रोजेक्ट में डाल दिया है। कर्मचारी की माने तो ऑफिश में हर काम हाई प्रायोरिटी वाला बता दिया जाता है। लेकिन इसको लेकर ना तो साफ प्लानिंग की जाती है। और ना ही किसी की जिम्मेदारी तय है।

सांस लेने की भी फुर्सत नहीं…,
इस पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा कि प्रोजेक्ट में कई मैनेजर हैं। लेकिन कोई भी सही तरीके से काम करवाने में सक्षम ही नहीं है। हर घंट में अपडेट, जूम कॉल्स और बिल्कुल भी भरोसा ना करना ये डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है। माइक्रो-मैनेजमेंट काफी है। जिसके चलते सांस लेने की भी फुर्सत नहीं।
‘शादी कोई इमरजेंसी नहीं, काम पर आओ…’,
हद तो तब हुई जब कर्मचारी ने ये बताया कि उसने दो महीने पहले ही अपने मैनेजर्स को उसकी सगाई और शादी के बारे में बता दिया था। इसके बाद भी किसी ने पहले से प्लानिंग नहीं की। अब उससे वीकेंड पर भी काम करने की उम्मीद की जा रही है। सबसे ज्यादा दुख तो तब हुआ जब एक एक सीनियर मैनेजर ने कहा कि, “शादी कोई इमरजेंसी नहीं है।”
पोस्ट पर लोगों ने दी सलाह
अपनी इसी तकलीफ को रेडिट में पोस्ट पर कर्मचारी ने लिखा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि इससे कैसे निपटू। अब पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जब हर चीज प्रायोरिटी हो, तो असल में कोई भी प्रायोरिटी नहीं होती।” दूसरे ने सलाह दी कि “अगर सेविंग्स हैं, तो कुछ समय बिना नौकरी के भी मैनेज किया जा सकता है, लेकिन शादी को नजरअंदाज करने का पछतावा जिंदगी भर रह सकता है।”