रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बीते दिन एक अनोखी शादी हुई। जी हां अमेरिका के सीजल और स्पेन की मेरिक शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों विदेशियों को उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां इतनी भा गई कि दोनों ने यहीं पहाड़ में सात फेरे लेने की ठानी। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। विदेशी दुल्हन लाल जो़ड़े में बेहद खूबसूरत नजर आई तो वहीं विदेशी दूल्हा भी सबको भाया। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। दोनों बेहद खुश नजर आए। जानकारी मिली है कि दोनों लॉकडाउन से पहले उत्तराखंड की केदारघाटी में घूमने आए थे फिर लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए। दोनों कई महीने यहीं रहे। दोनों प्रेमी जो़ड़े को भारत देश के साथ उत्तराखंड की वादियां इतनी भा गई कि दोनों ने यहीं शादी कर ली। जानकारी मिली है कि दोनों जब केदारघाटी घूमने आए थे लॉकडाउन नहीं था लेकिन फिर यहीं फंस गए और दोनों के पास पैसे खत्म हो गए तो दोनों ने पैदल ही उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में घूमने का मन बनाया। दोनों को उत्तराखंड ऐसा भाया कि यहीं के हो लिये।
जानकारी मिली कि दोनों प्रेमी युगल बांसबाड़ा में रुके थे. बांसवाड़ा में उनकी मुलाकात स्थानीय निवासी अमित सजवान से हुई. दोनों ने उससे शादी करने की बात कही तो अमित ने उनकी मदद की और हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई। दोनों विदेशियों का विवाह बांसबाड़ा के कुटीर मंदिर में हुआ. दोनों ने हिंदू रीति रिवाज का पालन किया। दूल्हे ने शेरवानी तो दुल्हन ने लाल लहंगा पहना और गहने पहने। इससे स्थानीय लोग प्रभावित हुआ और ये शादी चर्चा का विषय बन गई।