सुशांत केस में अब तक कई खुलासे हुए औऱ कई गिरफ्तार हुए. ड्रग एंगल सामने आने के बाद अब तक कइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एनसीबी और सीबीआई सुशांत मामले की जांच कर रही है। साथ ही ईडी भी। सुशांत की मौत को दिशा की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है और जांच की जा रही है। वहीं इस बीच एनसीबी को सुशांत के फार्महाउस से कुछ नोट्स मिले हैं जिनसे कई खुलासे हुए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पावना फार्महाउस से मिले नोट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पावना फार्महाउस से मिले कुछ नोट्स के अनुसार ये सुशांत ने अप्रैल 2018 में लिखेथे। इन नोट्स में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने डेली रूटीन और जिदंगी से जुड़ी खास चीजों के बारे में लिखा था। 27 अप्रैल के एक नोट के अनुसार सुशांत ने लिखा था कि वह रात में ढाई बजे सोकर उठते थे, सुपरमैन चाय पीते थे और कोल्ड शॉवर लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत के 28 अप्रैल के नोट में फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ने की बात भी लिखी है।
सिगरेट छोड़ना चाहते थे सुशांत
इन नोट्स में सुशांत ने एक्ट्रेस कृति सेनन का भी जिक्र किया है। सुशांत ने कृति के साथ बिताए हसीन पलों के बारे में लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोट्स से पता चला है कि वो किसी ज्योतिष के नजदीक जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार नोट्स में सुशांत सिंह राजपूत किसी ज्योतिष के नजदीक जा रहे थे। सुशांत स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे। नोट्स में सुशांत ने बहन प्रियंका और जीजा महेश के साथ एक टूर पर जाने की बात भी लिखी है। इन नोट्स में रिया चक्रवर्ती का कहीं भी जिक्र नहीं किया है।