Dehradun NewsBig News

कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए कई लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए. सभी लोगों को इलाज के लिएन कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बीमार लोगों का हाल जानने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे.

कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए कई लोग

बताया जा रहा है कुट्टू के आते में मिलावट की गई थी. जिसे खाने से लगभग 100 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया. सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बीमार लोगों का हाल जानने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे. मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सभी लोगों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.

मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों, गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है. पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों, गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें