Big NewsSports

स्टार निशानेबाज Manu Bhaker के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में गई जान

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर(Manu Bhaker) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। शूटर मनु भाकर के बड़े मामा और नानी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। दरअसल ये हादसा घटना महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर हुई, जहां उनकी स्कूटी और ब्रेजा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। गाड़ी चालक घटना के बाद फरार हो गया।

सड़क हादसे में निशानेबाज Manu Bhaker की नानी और मामा की मौत

हाल ही में मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। ऐसे में आज उनके परिवार में ये हादसा गहरा सदमा लेकर आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। ये घटना मनु भाकर के परिवार के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है।

Manu Bhaker

खिलाड़ी थीं मनु भाकर की नानी सावित्री देवी

मनु भाकर की नानी सावित्री देवी भी खुद एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी थीं, जबकि उनके मामा युद्धवीर सिंह रोडवेज में चालक थे। जहां मनु भाकर के बड़े मामा युद्धवीर सिंह की उम्र 50 वर्ष थी। तो वहीं सावित्री देवी 70 साल की थी।

ड्यूटी पर जा रहे थे युद्धवीर

मिली जानकारी के मुताबिक, युद्धवीर अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। साथ में मां सावित्री देवी भी स्कूटी पर स्वार थीं। उन्हें अपनी मां को लोहारू चौक के पास उनके छोटे भाई के घर छोड़ना था। लेकिन, महेंद्रगढ़ रोड पर कलियाणा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से आकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पलट गई और स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button