दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके बाद अब आदेश गुप्ता को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद मनोज तिवारी ने इस फैसले के बाद बयान दिया है। उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है साथ ही साथ दिल्ली वासियों से क्षमा भी मांगी है।
बता दें कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटाते हुए ये कमान आदेश गुप्ता को सौंपी है। जिसके बाद मनोज तिवारी ने इमोशनल ट्वीट किया है और प्रदेश की जनता से माफी मांगी है। मनोज तिवारी ने दिल्ली की जनता से कहा कि कोई गलती हुई हो तो माफ करना। वहीं नए अध्यक्ष को बधाई दी है।