Big NewsEntertainment

Manoj Kumar Death News: राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार को दी गई विदाई, हुआ अंतिम संस्कार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार(Manoj Kumar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले कुछ हफ्तों से वह बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा(Manoj Kumar Death News) नहीं सके। ऐसे में आज राजकीय सम्मान(rajkiya samman) के साथ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

manoj kumar

राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार Manoj Kumar Last Rites

उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर लाया गया। जहां उनके चाहने वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जिसके बाद ‘भारत’ कुमार की पार्थिव देह को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए अग्नि को सौंपा गया। अंतिम संस्कार से पहले अभिनेता को राजकीय सम्मान दिया गया था। बता दें कि साल 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अमिताभ बच्चन भी बेटे संग पहुंचे शमशान घाट

दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ जुहू के श्मशान घाट आए।

ये भी पढ़े:- Manoj Kumar Net Worth: 50 साल का कर‍ियर, कई सुपरहिट फिल्में, अपने पीछे बस इतनी संपत्‍त‍ि छोड़ गए दिग्गज मनोज कुमार

एम्बुलेंस को भी फूलों से सजाया गया

उनके बेटे कुणाल ने मीडिया से बातचीत में ये बात बताई थी कि सुबह 9 बजे वो अस्पताल से निकलेंगे। 10 बजे तक घर पहुंचेंगे। बता दें कि उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 11 बजे के करीब शुरू हो गई थी। एम्बुलेंस को भी फूलों से सजाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में सारी तैयारियां पूरी हो गई थी।

मनोज कुमार ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जो छाप छोड़ी है, वो हमेशा कायम रहेगी। मनोज कुमार सिर्फ एक एक्टर ही नहीं थे। बल्कि उन्होंने निर्देशन, पटकथा लेखन, गीत और फिल्म एडिटिंग जैसे कई क्षेत्रों में भी अपना हुनर दिखाया था। उनके जाने से सिनेमा जगत में एक खालीपन सा आ गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें