भारतीय टीम के धुरंदर बल्लेबाज मनीष पांडे जल्द ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ जुड़ने जा रहे हैं. जी हां मनीष पांडे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं औऱ इसकी जानकारी मिली है कि एक खूबसूरत अभिनेत्री उनकी दुल्हन बनेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 साल के मनीष पांडे एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से शादी करने वाले हैं। मनीष पांडे की शादी की तारीख भी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वह वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 टीम का भी हिस्सा थे।
मिली जानकारी के अनुसार मनीष पांडे इसी साल 2 दिसंबर को मुंबई में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से अफवाह थी कि आश्रिता और मनीष पांडे के बीच एक रिश्ता था, लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आई हैं, क्योंकि उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा हो गई है।
अश्रिता शेट्टी का फिल्मी करियर
मनीष पांडेय की दुल्हन बनने वाली अश्रिता शेट्टी का जन्म 16 जुलाई 1993 को मुंबई में हुआ था। साल 2010 में अश्रिता शेट्टी को एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट से ब्रेक थ्रू मिला, जहां उन्होंने Clean & Clear Fresh Face का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद कंपनी ने अश्रिता को अपना चेहरा बनाया। अश्रिता करीब एक साल तक Clean & Clear के कई उत्पादों पर दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2012 में उन्हें एक तुलु फिल्म Telikeda Bolli में रोल मिला। अगले ही साल 2013 में उन्होंने Udhayam NH4 के साथ अपना तमिल करियर शुरु किया।