highlightUttarakhand

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का आज सुबह निधन हो गया है. उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार मिला है.

सीएम धामी ने जताया दुख

भगवान बिरसा मुंडा जी वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

रिम्स अस्पताल में ली आखिरी सास

बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा (45) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. दरअसल सोमवार शाम को वो टाटा मैजिक की छत पर सवार होकर अपने गांव उलिहातू जा रहे थे. वाहन की पत्ती टूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया. मैजिक के पलटने से छत पर बैठे मंगल को काफी चोट आई थी. खूंटी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रिम्स रेफर किया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मुंडा ने दम तोड़ दिया.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button