उधमसिंह नगर : खटीमा कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंदीप हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की सुबह नदंना नहर के पास पुलिस को एक शव मिला था। शव की पहचान जंहा गोसिकुंआ गांव निवासी मंदीप के रूप में पुलिस को हुई थी। वहीं मृतक के शरीर में मिले धारदार हथियार के निशान से पुलिस ने युवक को हत्या की आशंका व्यक्त कर अपनी जांच शुरू कर दी थी। जिस पर खटीमा पुलिस को मात्र 24 घंटे के भीतर ही. बीते दिन शनिवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
मंदीप हत्या काण्ड का खुलासा करने खटीमा पहुंचे एडिश्नल एसपी देवेन्द्र पिंचा ने कहा कि मनदीप राणा की पत्नी के पूर्व पति श्याम सिंह और उसके साथियों ने मिलकर की मनदीप की हत्या की थी। मनदीप की पत्नी पूजा पहले श्याम सिंह के साथ विवाहित थी लेकिन मनदीप ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली थी। गाँवपूजा के पूर्व पति श्याम सिंह मंदीप को सबक सिखाने की फ़िराक में था। श्याम सिंह ने मौका मिलते ही गुरुवार को रात चकरपुर नदन्ना नहर पर अपने साथियों शेर सिंह व प्रमोद के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिनको खटीमा पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं हत्याकांड का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 2500 तथा एएसपी देवेंद्र पिंचा द्वारा 1500 का इनाम पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की गई है।