Dehradun NewsBig News

भाजपा नेता को बीच सड़क पर मारी गोली, इलाके में मची सनसनी, आरोपी की तलाश में पुलिस

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार देर रात को भाजपा नेता रोहित नेगी को बीच सड़क पर ही गोली मारने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

भाजपा नेता को बीच सड़क पर मारी गोली

मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है. सोमवार देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी निवासी तिलवाड़ी को खुलेआम एक युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. हत्या के पीछे अजहर त्यागी नाम के शख्स का नाम सामने आया है.

गर्दन पर लगी गोली

मामले को लेकर अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी ने पुलिस को तहरीर दी है. अभिषेक ने बताया कि देर रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक मण्डुवाला में थे. इस दौरान वहां मोटरसाइकिल में दो युवक आए और कार में फायर झोंक दिया. इस दौरान गोली रोहित की गर्दन में लग गई. आनन-फानन में रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गर्लफ्रेंड की थी आरोपी से पहचान

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि मृतक रोहित के दोस्त की महिला मित्र की पहचान आरोपी से थी. रात को जब मृतक अपने दोस्तों और उसी महिला के साथ नयागांव में दोस्त के घर पर था, तभी महिला को आरोपी का फोन आया. इसी दौरान आरोपी, महिला, मृतक और दोस्तों के बीच बहस हो गई. इसी बहस में आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें