Dehradun NewsHighlight

हाथ में ‘पिस्टल’ थामे चलती बाइक से कर रहा था युवक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस ने सिखाया सबक

राजधानी देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक चलती बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है. युवक के हाथ में पिस्टल नुमा चीज भी है. देखते ही देखते वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर जमकर वायरल होने लगा. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है.

हाथ में पिस्टल थामे चलती बाइक से कर रहा था युवक स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक हाथ में पिस्टल नुमा चीज को पकड़कर खतरनाक ढंग से बाइक को चलाता हुआ दिख रहा है. वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने वीडियो में दिख रहे युवक के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए. पुलिस की टीम ने वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने सिखाया सबक

युवक की पहचान शौर्य पुत्र गिर विजय डांडिया निवासी कॉलोनी के रूप में हुई है. जांच में पता चला कि युवक के हाथ में दिख रही पिस्टल नुमा चीज बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल निकली, जिसे पुलिस ने बरमाद कर लिया है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए और अपने साथ-साथ दूसरों की जान खतरे में डालने के जुर्म में युवक के खिलाफ एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक की बाइक को सीज कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें