Big NewsDehradun News

खूनी संर्घष : दुकान में बैठे आदमी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

राजधानी देहरादून के बीचोंबीच बिंदाल बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में बैठे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमलावर मौके से फरार हो गया.

दुकान में बैठे आदमी पर धारदार हथियार से हमला

मामला सोमवार शाम का है. मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के बिंदाल बस्ती में सुंदर साहनी एक दुकान में बैठा हुआ था. तभी अचानक एक युवक दुकान में घुसा और सुंदर पर धारदार चापड़ से हमला कर फरार हो गया. हमले में सुंदर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है हमला करने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि सुंदर का चचेरा भाई ही था. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाईयों के बीच कुछ घंटे पहले ही शराब के नशे में झगड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें