Udham Singh Nagar NewsBig News

युवक ने बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, केस दर्ज

उधमसिंह नगर के सितारगंज में एक युवक ने बाथरूम में नहा रही युवती का छिपकर वीडियो बना लिया. युवती को जैसे ही इसकी भनक हुई उसने अपने पिता से युवक की शिकायत की. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

युवक ने बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर को उनकी बेटी बाथरूम में नहा रही थी. उन्होंने पड़ोस में रह रहे राहुल नाम के युवक पर आरोप लगाया कि बगल में अटैच बाथरूम के रोशनदान से राहुल उनकी बेटी का वीडियो बना रहा था. युवती की नजर जैसे ही मोबाइल पर पड़ी तो वो चिल्लाने लगी.

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट

बेटी की आवाज सुन वो और उनकी पत्नी बाथरूम की तरफ दौड़े. बेटी ने बाथरूम से बाहर आकर अपने पिता को आपबीती सुनाई. उन्होंने आशंका जताई की युवक उस वीडियो को सोशल मीडया पर भी डाल सकता है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें