टिहरी- लोगों की जान का दुश्मन बना तेंदुआ अब वन विभाग के कब्जे में आ गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बता दें देवप्रयाग के सजवाण कांडा गांव में पिछले कुछ दिनों से नरभक्षी तेंदुए का आतंक बना हुआ था। बीती 23 अगस्त को की शाम दूध देकर घर लौटी रही सोनम (10 वर्ष) को तेंदुए ने घर के पास से उठा लिया था। इसके बाद रात नौ बजे सोनम का अधखाया शव घर से आधा किमी दूर जंगल में बरामद किया गया था।
इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर गांव में शूटर का दल तैनात कर दिया गया था। साथ ही वन विभाग ने गांव में पिंजरा भी लगाया। आज सुबह पिंजरे में तेंदुआ फंस गया।