Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश दोस्तों के साथ घूमने आया था पर्यटक : गंगा में तैरते वक्त नदी में डूबा, रेस्क्यू जारी

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. हरियाणा से ऋषिकेश घूमने दोस्तों के साथ आया युवक गंगा में डूब गया. घटना शनिवार देर रात की है. एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है.

गंगा में तैरते वक्त नदी में डूबा युवक

मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप (34) पुत्र सतबीर सिंह, निवासी हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था. शैवार देर रात सभी दोस्त लक्ष्मण झूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे. इसी दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा. लेकिन नदी के तेज बहाव में वह अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया.

ये भी पढ़ें : नहाने के दौरान गंगा में डूबा पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी. मौके पर पहुंची टीम ने रातभर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रदीप एसडीएफसी बैंक में कार्यरत था. युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें