Udham Singh Nagar NewsBig News

खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

उधमसिंह नगर में खनन सामग्री से लदे डंपर ने एक युवक की जान ले ली. टैगोर नगर निवासी सागर मंडल की रविवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम और गुस्से का माहौल है.

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

घटना शक्तिफार्म क्षेत्र की है, जहां अवैध खनन से जुड़े डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सागर मंडल सड़क पार कर रहा था, तभी रफ्तार से आ रहे रेत से लदे डंपर ने युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं.

जनता में आक्रोश

हादसे के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल खुद धरने पर बैठ गए हैं. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं. पीड़ित परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. गौरतलब है कि नगर पंचायत शक्तिगढ़ क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें