Udham Singh Nagar NewsHighlight

सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, सदमे में परिजन

उधम सिंह नगर जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। शक्तिफार्म ठाकुर नगर रुदपुर क्षेत्र में ट्रक ने सड़क पर चल रहे शख्स को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला

मिली जानकारी के अनुसार सुशांत गाइन (55) निवासी ठाकुर नगर रोज की तरह ही सुबह काम पर निकले थे। सिरसा मोड़ पर रोड क्रॉस करने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सुशांत को कुचल दिया। हादसे में शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें