Big NewsKashipur News

काशीपुर : घर के अंदर से बरामद हुआ युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोहल्ला अलीखा में एक बंद घर से युवक का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

काशीपुर में घर के अंदर से बरामद हुआ युवक का शव

घटना रविवार दोपहर की बताई जा रहा है. अलीखा मोहल्ला में एक बंद घर के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है घर बीते दो दिनों से बंद था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इलाके में मची सनसनी

खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक की मौत किस वजह से हुई है इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें