Dehradun News

ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर पुलिस के साथ बदतमीजी कर रहा था शख्स, हुआ अरेस्ट

उत्तराखंड में वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने जोहडी तिराहे में कार को रोककर यातायात को बाधित करने वाले युवक को अरेस्ट किया है।

यातायात बाधित कर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी कर रहा था शख्स

घटना रविवार रात की है। पुलिस के अनुसार ट्रैफिक कंट्रोल के माध्यम से चौकी जाखन को सूचना मिली थी कि एक कार सवार जोहडी तिराहे में कार को रोककर यातायात को बाधित कर रहा है। साथ ही शख्स ने ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी भी की है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जाखन तत्काल अपनी टीम के साथ जोहड़ी तिराहा पहुंचे।

शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था शख्स

पुलिस ने मौके पर वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट किया, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसका वाहन सीज कर अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान विनय (31) पुत्र सूरज भान निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। विनय की पत्नी का मायका देहरादून के रायपुर में है।

मानसिक रूप से डिस्टर्ब था आरोपी

पत्नी से संपर्क करने पर पता चला कि उसका पति विनय वर्ष 2021 से मानसिक रूप से डिस्टर्ब है, जिसका इलाज दिल्ली के फोर्टिज़ अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने बताया कि 21 मई को वो अपने मायके देहरादून पहुंची थी। उसके साथ ही उसका पति भी अपने ससुराल आया था और नशे और तनाव की हालत में ससुराल से निकल कर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें