National

लड़की को करना चाहता था वश में, युवक जलती चिता से उठा ले आया खोपड़ी!

यूपी के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर पुलिस ने श्मशान से जलती चिता से खोपड़ी चुराने के आरोप में तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा भी हुआ है। तीन में से एक आरोपी एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। इसी के लिए उसने तंत्र क्रिया की। युवती और उसके परिवार वालों को वश में करने के लिए उसने श्मशान से खोपड़ी चोरी की।

लड़की को करना चाहता था वश में

दरअसल मोहल्ला सोटावाली निवासी 16 साल के शुभांशु की पेट की गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। रविवार को परिवार वाले उसे अंतिम संस्कार के लिए लोधीपुर के श्मशान घाट ले गया। चिता में आग लगाने के बाद सभी घर लौट आए।

युवक जलती चिता से उठा ले आया खोपड़ी!

कुछ समय बाद जब वो वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मृतक की चिता में सिर गायब है। आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद तीन लोग के वहां से वहां से गुजरने का सीन दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एकतरफा प्यार को पाने के लिए की हरकत

खबरों की माने तो मोहल्ला पुरानी चुंगी कोटला मेवातिया निवासी अमान एक लड़की से प्यार करता है। इस एकतरफा प्यार को पाने के लिए वो संभल निवासी तांत्रिक अवधेश शर्मा से मिला। पूछताछ में ये सामने आया कि तांत्रिक ने उसे जलती चिता से इंसान की खोपड़ी लाने को कहा था।

तांत्रिक ने वशीकरण बनाने की बात की

तांत्रिक ने अमान से कहा था कि वो उसे वशीकरण बनाकर देगा। जिससे उसकी प्रेमिका और उसका परिवार अमान के वश में आ जाएगा। इस मामले में अमान, तांत्रिक अवधेश शर्मा और एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। जहां नाबालिग को सुधारगृह भेजा है। तो वहीं तांत्रिक को माइनर हार्ट अटैक आया जिससे उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें