TMC में टूट!, होटल में 50 विधायकों की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की टूट की खबर जोरों पर है। इसी को लेकर निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने भी एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के 50 विधायकों की एक होटल में बैठक की है। विधायक चुनाव चिह्न पर कब्जा करना चाहते हैं।
TMC में टूट!, रिजू दत्ता का दावा, होटल में 50 विधायकों की बैठक
दरअसल रिजू दत्ता ने कहा कि विधानसभा स्पीकर को टीएमसी के दो विधायकों रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने चिट्ठी लिखकर दावा किया कि उनके हस्ताक्षर फेक हैं। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने इन विधायकों को निष्कासित कर दिया।
उन्हों ने दावा किया, “मैंने कई सालों तक तृणमूल कांग्रेस में काम किया है, इसलिए मुझे खबर मिली और कुणाल घोष ने भी प्रेस में बताया कि रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व में करीब 50 टीएमसी विधायक एक होटल में मिले। उन्होंने फोन पर भी बात की और शाम को विधायक छात्रावास में कई विधायकों के साथ बैठक की। आज दोपहर करीब दो बजे वे एकजुट होकर विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और तीन मुख्य मुद्दे उठाएंगे।”
चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा
टीएमसी के निष्कासित प्रवक्ता ने कहा, “पहला, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है. करीब 50 विधायक हमारे साथ हैं। हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा, चूंकि हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं, इसलिए विपक्ष के नेता रितब्रता बनर्जी होंगे न कि शोभनदेब चट्टोपाध्याय। तीसरा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए यह चिन्ह हमारा होना चाहिए।”
अभिषेक-ममता बनर्जी को लेनी होगी जिम्मेदारी
रिजू दत्ता ने कहा कि अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, “जो मैंने 8 और 9 तारीख को कहा था, आज वे वही बात कह रहे हैं। वे I-PAC से नाराज हैं। वे अभिषेक बनर्जी से नाराज हैं।”