टूट गई ममता बनर्जी की पार्टी!, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 TMC MLA को स्पीकर की मंजूरी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। ममता बनर्जी की टीएमसी टूट गई है। पार्टि से निकाल गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 TMC MLA को विधानसभा स्पीकर ने मंजूर दे दी है। ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दी गई है।
टूट गई ममता बनर्जी की पार्टी!
स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस से ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने कहा कि वे TMC के असली गुट हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष के तौर पर ऋतब्रत को मान्यता दी जाए। उन्होंने दावा किया कि वहीं असली टीएमसी है। अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है।
ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 TMC MLA को स्पीकर की मंजूरी
दरअसल बागी विधायक संदीपन साहा ऋतब्रत बनर्जी समेत पार्टी से असंतुष्ठ विधायक अध्यक्ष से मिले। जहां उन्होंने 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र सौंपे। नई नेतृत्व टीम का भी प्रस्ताव रखा। इस टीम के विधायत दल के नेता के तौर पर ऋतब्रत को बनाने की बात कही गई। साथ ही जावेद खान, संदीपन साहा और शिउली साहा को उप नेता और रघुनाथगंज के विधायक अखरुज्जमान को मुख्य सचेतक।