Dehradun NewsHighlight

राजधानी देहरादून में माल्टा महोत्सव का अयोजन, 13 जिलों के किसानों ने प्रदर्शित किए अपने उत्पाद

राजधानी देहरादून में उद्यान विभाग की तरफ से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की।

देहरादून में माल्टा महोत्सव का आयोजन

महोत्सव में राज्य के सभी 13 जिलों के किसानों ने अपने-अपने इलाकों में उगाए गए माल्टा फल को दिखाया। महोत्सव में आए लोगों ने माल्टा फल खरीदने में काफी उत्साह दिखाया। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माल्टा राज्य का उत्पाद है और यह एक ऐसी विरासत है जो हम सभी को मिली है।

औषधीय गुणों से भरपूर है माल्टा: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि माल्टा फल औषधीय गुणों से भरपूर है, और इसलिए राज्य सरकार इसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि जिन जिलों में माल्टा का उत्पादन होता है, वहां माल्टा फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हरदा की माल्टा पार्टी, कांग्रेसियों ने चखा खट्टे का स्वाद वो भी धनिया मिर्च के नून के साथ

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें