देहरादून: व्हाट्सएप का प्रयोग हर कोई करता है। लेकिन, व्हाट्सएप के जरिए आपके मोबाइल फोन में मौजूद हर जानकारी पर लूट का खतरा मंडरा रहा है। अगर अआपने अपना व्हाट्सएप अपडेट नहीं किया है तो जल्द कर लीजिए। वरना…आपकी निजी जानकारियां चोरी हो सकती हैं। उत्तराखंड पुलिस ने अपील की है कि अगर आपने अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट नहीं किया तो जल्द से जल्द कर लें।
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप पर स्पाईवेयर बग का हमला हुआ है। जिसका पता वॉयस कॉल के फीचर से लगा है। बग बेहद खतरनाक है। यह आपकी निजी जानकारियां फोटो, वीडियो, मैसेज, मोबाईल के सभी नम्बर, कॉलडिटेल चुरा सकता है। बग व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपके फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल कर देता है। हां व्हाट्सएप अपडेट करने के बाद उसे एनएसओ के स्पाई वेयर के जरिए हैक नहीं किया जा सकता है।
इसलिए पुलिस ने अपील की है कि यूजर्स अपने व्हाट्सएप एकाउंट को गूगल प्ले स्टोर या फिर एप स्टोर से तुरंत अपडेट करें। उत्तराखंड पुलिस ने इस जानकारी को को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पुलिस की जानकारी को लोगों ने भी खूब शेयर किया है।