UttarakhandhighlightNainital

मेजर शशि मेहता ने किया प्रदेश का नाम रोशन, बेंगलुरु में 100 KM की रेस पूरा कर लहराया परचम

उत्तराखंड की मेजर शशि मेहता ने उत्तराखंड का नाम रोशन कर बेंगलुरु में परचम लहराया है। शशि ने महज 8 घंटे 52 मिनट में 100 किलोमीटर की रेस को खत्म किया। मेजर मेहता ने बेंगलुरु में आयोजित एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप 2023 में ये रिकॉर्ड बनाया है।

मेजर शशि मेहता ने किया प्रदेश का नाम रोश

बेंगलुरु में आयोजित चैंपियनशिप में 16 महिला धावकों ने भाग लिया था। जिसमें मेजर शशि मेहता ने छठा स्थान हासिल किया। भारतीय महिला धावक के रूप में शशि मेहता का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

वहीं दूसरे नंबर पर गुंजन खुराना रहीं जिन्होंने 100 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 24 मिनट और 50 सेकंड में पूरा किया। एनसीसी ऑफिसर मेजर शशि मेहता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच और मेंटर श्रवण कुमार को दिया।

मेजर शशि मेहता पुत्री पान सिंह मेहता हल्द्वानी की रहने वाली है। मौजूदा वक्त में शशि देहरादून में रहती है। शशि ने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की है। शशि के माता-पिता हल्द्वानी में ही रहते हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button