Udham Singh Nagar NewsBig News

किच्छा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत

उधम सिंह नगर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नैनीताल-बरेली राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार किच्छा में शनि मंदिर के आगे नैनीताल-बरेली राजमार्ग पर बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

घटना की सूचना पर पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों का रेस्क्यू कर किच्छा के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें