उत्तराखंड शासन में एक बार फिर बड़ा फेलबदल किया गया.जिसमे 6 IAS अधिकारियों और 5 PCS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया. जिसमे भूपाल सिंह मनराल से शहरी विकास विभाग वापस लेकर चंद्रेश यादव को शहरी विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है।
वहीं आनंद स्वरूप को कार्मिक अपर सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। मनोज गोयल को देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट से हटाकर अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इन्हें पहले उधम सिंह नगर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया जा रहा था लेकिन उन्होंने वहां जाने में रुचि नहीं दिखाई।